RSMSSB VDO Answer Key 2021-2022 : How To Check RSMSSB VDO Exam 2021 Answer Key

RSMSSB VDO Exam 2021 Answer Key | RSMSSB VDO उत्तर कुंजी 2021 | RSMSSB VDO Answer Key 2021-2022 Latest News : राजस्थान कार्मिक चयन बोर्ड की तरफ से 3896 ग्राम विकास अधिकारियों पदों पर भर्ती के लिए जो प्रारंभिक परीक्षा हुई थी उसकी आज अंसर-की जारी कर दी गई हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह राजस्थान कार्मिक चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा की आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसम्बर 2021 को दो पारियों में किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रशन के उत्तर को लेकर कोई भी आपत्ति है तो वह 2 फरवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 ( रात 11.59 बजे तक) ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता हैं। प्रति ऑब्जेक्शन आपत्ति के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

RSMSSB VDO Answer Key 2021-2022 :

ग्राम विकास अधिकारी 2021: परीक्षा की पहली उत्तर कुंजी – कोड 106 (डी)

ग्राम विकास अधिकारी 2021: परीक्षा की पहली उत्तर कुंजी – कोड 106 (सी)

ग्राम विकास अधिकारी 2021: परीक्षा की पहली उत्तर कुंजी – कोड 106 (बी)

ग्राम विकास अधिकारी 2021: परीक्षा की पहली उत्तर कुंजी – कोड 106 (ए)

यह परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा देनी होगी जो मई 2022 में आयोजित की जा सकती हैं । चयन बोर्ड द्वारा मुख्य परीक्षा का सिलेबस बता दिया गया हैं।

यह परीक्षा 100 अंक की 2 घंटे की होगी जिसमे 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थी का एक तिहाई अंक काटा जायेगा।

इस परीक्षा में राजस्थान से संबधित सामाजिक विषय, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत व राजस्थान के विशेष संदर्भ, कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास व संस्कृति संबधित प्रशन पूछे जायेंगे। इसके अलावा मानसिक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान का प्रशासनिक ढांचा आदि संबधित के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

Leave a Comment