Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25: बिहार खरीद धान अधिप्राप्ति 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू समर्थन मूल्य एवं अन्य जानकारी यहां चेक करें।
Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25: बिहार खरीद धान अधिप्राप्ति 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू समर्थन मूल्य एवं अन्य जानकारी यहां चेक करें बिहार राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं ऐसे किसान जो अपना ध्यान व्यापार मंडल में बिक्री करने के विचार में हैं तो उसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं जारी नोटिस में धान की बिक्री दर के लिए भी बताया गया है रजत एवं गैर रैयत किसानों को अधिकतम धान की मात्रा कितनी निर्धारित की गई है यह भी हम आपको बताएंगे 1 नवंबर 2024 से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत हो रही है धान अधिप्राप्ति के समय किसान अपनी पसंद के किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल पर धान बेच सकते हैं बिहार धान अधिप्राप्ति की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
बिहार धान खरीद 2024-25
बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है धान अधिप्राप्ति के लिए DBT के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं ऐसे किसान जो अपना धान बेचना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन का लिंक एवं प्रक्रिया हमने नीचे उपलब्ध कराई है 1 नवंबर 2024 से धान अधिप्राप्ति शुरू हो रही है धान अधिप्राप्ति के लिए अधिकतम धान की मात्रा रैयत एवं गैर रैयत किसानों के लिए अलग-अलग रखी गई है।
बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज़ होने चाहिए इसकी सूची निम्न प्रकार से हैं:
रैयत किसान के लिए: किसान पंजीकरण संख्या, बैंक पासबुक IFSC कोड के साथ खेत का रसीद आधार कार्ड, खेती संबंधित सभी दस्तावेजों की स्व – सत्यापित छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्रीय मोबाइल नंबर, नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
गैर रैयत किसान के लिए: किसान पंजीकरण संख्या, बैंक पासबुक IFSC कोड के साथ, स्व -घोषणा पत्र, आधार कार्ड, खेती संबंधित सभी दस्तावेजों की स्व–सत्यापित छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्रीय मोबाइल नंबर, नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 बिहार सरकार द्वारा निर्धारित धान का मूल्य
बिहार सरकार द्वारा धान की फसल को देखते हुए दो श्रेणियों में बांटा गया है दोनों श्रेणियों के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया गया है सरकार के तरफ से धान के फसल को देखते हुए दो प्रकार में बाँटा गया है- (1) साधारण धान (2) धान (ग्रेड -ए)। धान (ग्रेड -ए) के धान को बेहतर माना जाता है इसलिए इसके लिए साधारण धान से अधिक मूल्य निर्धारित किया जाता है।
(1) साधारण धान: 2300/- रु. प्रति क्विंटल
(2) धान (ग्रेड -ए): 2320/- रु. प्रति क्विंटल
बिहार धान अधिप्राप्ति रैयत और गैर-रैयत किसान के धान की मात्रा
रैयत एवं गैर रैयत किसानों के लिए धान की मात्रा अलग-अलग निर्धारित की गई है अधिकतम धान की मात्रा निम्न प्रकार है:
रैयत किसान के लिए: अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल
गैर रैयत के लिए: अधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल
बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
बिहार कृषि विभाग (डीबीटी) की ऑफिशियल वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाये।
होमपेजमें ऑनलाइन सेवाये में सेक्शन में धान अधिप्राप्ति 2024-25 आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलकर आएगी जहाँ किसान पंजीकरण बटन पर जाकर क्लिक करें।
एप्लीकेशन एंट्री फॉर्म आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जहाँ फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद मांगे गये सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों स्कैन करके अपलोड करें।
फॉर्म की समीक्षा करके सबमिट कर दें।
अंत में प्राप्त आवेदन की रसीद का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
बिहार धान खरीद भुगतान की व्यवस्था
सभी किसानों को धान फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ 48 घंटे के अन्दर DBT के माध्यम द्वारा पंजीकरण बैंक खाते में सुनिश्चित कर दिया जायेगा।
Bihar Dhan Adhiprapti Check
आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि: 1 नवम्बर 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि: फरवरी 2025 (अभी कोई निर्धारित नही की गई हैं)
बिहार धान खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: यहां से करें
बिहार खरीद धान अधिप्राप्ति नोटिफिकेशन डाउनलोड: यहां करें
ऑफिशियल वेबसाइट: dbtagriculture.bihar.gov.in
बिहार योजना अपडेट के लिए: यहां जुड़ें